फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत

Wed, 27 May 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वलीपुर। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड के बंधुआकला स्टेशन के निकट हुसैैन क्रॉसिंग के पास मंगलवार रात ट्रेन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान बल्दीराय के आदमपुर मजरे नटौली निवासी शैलेश कुमार यादव (15) के रूप में हुई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि वह पारा बाजार में स्थित एक फास्ट फूड की दुकान पर काम करता था। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे शैलेश अपनी मां अंजलि से तीन हजार रुपये लेकर साइकिल से निकला था। घरवालों को काम करने की बात बताई थी। दुकान मालिक रघुनाथ अग्रहरि ने मंगलवार देर शाम फोन करके परिजनों को शैलेश के काम पर नहीं आने के बारे में बताया। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई। परिजनों के मुताबिक काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। परिजनों ने शैलेश के मोबाइल पर फोन किया। बंधुआकला पुलिस ने उनका नंबर उठाया और दुर्घटना के बारे में जानकारी दी। शैलेश की मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें