फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बिजली कटौती पर सपा ने किया प्रदर्शन

Wed, 27 May 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अघोषित बिजली कटौती से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। शहर के डाकखाना उपकेंद्र पर अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर बिजली कटौती रोकने की मांग की। चेतावनी दी है कि व्यवस्था में सुधार न होने पर व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक अनूप संडा के नेतृत्व में कार्यकर्ता बस अड्डे पर इकट्ठा हुए। यहां से प्रदर्शन करते हुए डाकखाना उपकेंद्र पहुंचे। अनूप संडा ने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि वह दिन में कितने घंटे बिजली देने में सक्षम है। छिपकर कटौती करना जनता के साथ धोखा है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, तेजिंदर सिंह बग्गा, पल्लव खेतान, रंजीत यादव, राजू चौधरी, देव यादव, ज्ञान प्रकाश यादव, सलाहुद्दीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें