फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Tue, 05 May 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धम्मौर। बनकेपुर निवासी इश्तियाक की पुत्री आशमा (17) का शव सोमवार सुबह एक कमरे में पंखे से लगे फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि आशमा सुबह करीब नौ बजे घर के पीछे बने कमरे में काम करने के लिए गई। उस समय घर के लोग बाहर के कमरे में मौजूद थे। काफी देर तक जब वह नहीं आई तो परिजनों को संदेह हुआ। इसी बीच आशमा की मां पीछे वाले कमरे में पहुंचीं। आशमा का शव कमरे में लगे पंखे से दुपट्टे से लटका मिला। यह देख वह चीखने लगीं।
विज्ञापन


उनकी चीख सुनकर परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी धम्मौर पुलिस को दी। प्रभारी थानाध्यक्ष जमील अहमद ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें