फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अवध विश्वविद्यालय की परीक्षा का बहिष्कार करेगा शिक्षक संघ

Wed, 29 May 2024 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भीषण गर्मी में अवध विश्वविद्यालय की परीक्षा कराए जाने को लेकर मंगलवार को राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिक्षक संघ ने बहिष्कार की घोषणा की है। शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रो़ शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संघ ने मई व जून में परीक्षा न कराए जाने को लेकर प्राचार्य, परीक्षा नियंत्रक और कुलपति को ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन


कई बार मौखिक परीक्षा भी न कराने का आग्रह किया था लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने 31 मई से परीक्षा कराने की समय सारणी जारी कर दी है और इस मौसम में तीन टाइम परीक्षा कराने का मन बनाया है। शिक्षक, विद्यार्थी व कर्मचारी हित में इस समय परीक्षा का टाला जाना ही उचित है। इसलिए राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिक्षक संघ ने बैठक कर सर्वसम्मति से परीक्षा के बहिष्कार का निर्णय लिया है।

महाविद्यालय के स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ अध्यक्ष ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह रवि ने कहा कि शिक्षकों की इस लड़ाई में सभी शिक्षक एक साथ हैं। अवध विश्वविद्यालय की अमानवीय हठधर्मिता के विरोध में धीरे-धीरे सभी महाविद्यालयों के शिक्षक व विद्यार्थी एकजुट हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें