फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन कायाकल्प व किचन गार्डन के कार्य में तेजी लाएं शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। परिषदीय स्कूलों के शिक्षक ऑपरेशन कायाकल्प और किचन गार्डन के कार्यों में तेजी लाएं। यह बात बीएसए दीवान सिंह यादव ने बीआरसी लंभुआ में शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहीं। शिक्षकों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर ऑपरेशन कायाकल्प, मिशन प्रेरणा और किचन गार्डन का कार्य पूर्ण किया जाए।
विज्ञापन

बीआरसी लंभुआ पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीवान सिंह यादव की ओर से शुक्रवार को न्याय पंचायत संकुल की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया कि विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के 14 बिंदुओं के साथ ही मिशन प्रेरणा पर तेजी से कार्य करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा बाउंड्रीवाल युक्त विद्यालयों में किचन गार्डन विकसित किए जाएं। इसमें ताजा मौसमी हरी सब्जियां पैदा की जाएं। जहां पर बाउंड्रीवाल नहीं है, वहां बांस की बाउंड्रीवाल बनाते हुए किचन गार्डन बनाया जाए। साथ ही स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से यूनिफॉर्म की सिलाई कराते हुए ड्रेस वितरण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय लंभुआ प्रथम का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यालय में अभिलेखों का रखरखाव बहुत ही अच्छा है। उन्होंने ऑनलाइन कक्षा शिक्षण को भी देखा। अभिभावकों की ओर से बच्चों के होमवर्क का भी अवलोकन किया गया।
प्राथमिक विद्यालय लंभुआ प्रथम में बन रहे मल्टीपल हैंडवॉश यूनिट का अवलोकन किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी लंभुआ अश्विनी सिंह, रणवीर सिंह, लीला यादव, जितेंद्र त्रिपाठी, उत्कर्ष शुक्ला, हरेंद्र मिश्रा, सत्य प्रकाश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें