फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मांगों के लिए शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी

Thu, 05 Nov 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पयागीपुर। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के आह्वान और डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ (आक्टा) के नेतृत्व में गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। शिक्षकों ने बांहों पर काली पट्टी बांधकर शासन की नीतियों के प्रति विरोध जताया और लंबित मांगों को पूरा करने की आवाज उठाई।
विज्ञापन

शिक्षक संघ इकाई के अध्यक्ष प्रो. शक्ति सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में महाविद्यालय के शिक्षकों ने एकजुट होकर अपनी मांगें उठाईं। उन्होंने कहा कि शिक्षक लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन शासन स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं के प्रति उदासीनता जारी रही तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
प्रदर्शन में प्रो. जयशनाथ मिश्र, प्रो. राजीव श्रीवास्तव, प्रो. समीर सिन्हा, प्रो. गीता त्रिपाठी, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. मो. शाहिद, डॉ. शाहनवाज आलम, डॉ. भोलानाथ, डॉ. मो. शकील खान, डॉ. पूजा श्रीवास्तव और डॉ. स्तुति शुक्ला सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें