फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया कॉपियों का मूल्यांकन

Thu, 20 Mar 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले जिले के शिक्षकों ने बुधवार को काली पट्टी बांधकर बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन किया। नेशनल इंटर काॅलेज कादीपुर, शहर के राजकीय इंटर काॅलेज, केश कुमारी बालिका राजकीय इंटर काॅलेज और महाराणा प्रताप इंटर काॅलेज उतुरी में शिक्षकों ने मूल्यांकन करते समय विरोध स्वरूप हाथ में काली पट्टी बांधी।
विज्ञापन

सरकार की कार्यशैली पर सवाल भी उठाया। पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन शिक्षकाें को समान कार्य व समान वेतन, निशुल्क चिकित्सा सुविधा जैसी मांगें शामिल हैं। विरोध जताने वालों में जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, जिला मंत्री अरुण कुमार सिंह, दुर्गा शंकर उपाध्याय, अमिताभ द्विवेदी, मनोज कुमार मिश्रा, चंद्रदेव दूबे, सुजीत मिश्रा समेत अन्य शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें