फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध वितरण को लेकर शिक्षक नाराज

Tue, 11 Aug 2015 11:03 PM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दूध वितरण नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है  जबकि, प्राथमिक शिक्षक संघ ने नवीन मेन्यू का विरोध और दूध वितरण के बहिष्कार पर अड़े रहने की बात दोहराई है। प्रशासन की ओर से बुधवार को विद्यालयों में एमडीएम जांच के लिए 245 अधिकारियों की टीम गठित की गई है।
विज्ञापन


एमडीएम में दूध वितरण में जिला फिसड्डी साबित हुआ है। बीएसए ने सभी खंड  शिक्षाधिकारियों के पेंच कसे हैं। बावजूद इसके प्राथमिक शिक्षक संघ  ने व्यावहारिक कठिनाइयां बताते हुए नवीन मेन्यू व दूध वितरण का बहिष्कार कर दिया है।

संघ के मीडिया प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि कन्वर्जन कॉस्ट कम  होने समेत विभिन्न व्यावहारिक कठिनाइयों को दूर करने की मांग को लेकर बीते  दिनों बीएसए को पत्र लिखा गया था।
विज्ञापन


पत्र के क्रम में आज तक बीएसए की ओर से  कोई पहल नहीं की गई, जबकि प्रशासन की ओर से शिक्षकों को धमकाया जा रहा है।  उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शिक्षकों पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई  होती है तो संगठन आंदोलन को बाध्य होगा।

जरूरत पड़ी तो न्यायालय की शरण ली जाएगी।  जिला समन्वयक  (एमडीएम) संदीप यादव ने बताया कि जिले के 2447 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यालयों में एमडीएम का संचालन होता है।
विज्ञापन


बुधवार को एमडीएम की  जांच के लिए डीएम की ओर से जिला, तहसील व ब्लॉक स्तरीय 245 अधिकारियों की  टीम गठित की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें