फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अब ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षित होंगे शिक्षक-शिक्षामित्र

Sun, 26 Jul 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
डायट में प्र​शिक्षण लेते संदर्भदाता।-स्रोत विभाग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में निपुण भारत मिशन के तहत चल रहे बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान (एफएलएन) आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण में 50 संदर्भदाताओं को नई एनसीईआरटी पुस्तकों और एफएलएन मॉड्यूल के संबंध में प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण का दूसरा चरण 27 जुलाई से शुरू होगा।
विज्ञापन

समापन कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं डायट प्राचार्य उपेंद्र गुप्ता ने कहा, प्रशिक्षित संदर्भदाता ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों और शिक्षामित्रों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दें। इससे बच्चों में समझ के साथ पठन, लेखन और गणितीय दक्षताओं जैसे जोड़, घटाव, गुणा व भाग की क्षमता विकसित हो सकेगी।
प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. हरिओम त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष कक्षा चार में एनसीईआरटी की नई पुस्तकें हिंदी की वीणा, गणित की गणित मेला और अंग्रेजी की संतूर लागू की गई हैं। प्रशिक्षण में पुस्तकों की विषयवस्तु, ब्लेंडिंग, ग्रिड, आईकेएस और गतिविधि आधारित शिक्षण पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

डायट प्रवक्ता राजीव कुमार सिंह ने स्थानीय मान की अवधारणा और जिला समन्वयक प्रशिक्षण अपेक्षा त्रिपाठी ने शिक्षक संदर्शिका व प्रिंट-रिच सामग्री के उपयोग की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर सत्यदेव पांडेय, सुनील कुमार सिंह और अरविंद गुप्ता ने गणित, हिंदी, अंग्रेजी, ज्ञान समीक्षा एप व खुले छोर के प्रश्नों के जरिए प्रभावी शिक्षण के तरीके बताए। मनीष तिवारी ने मॉड्यूल, पीपीटी और वीडियो आधारित प्रशिक्षण की जानकारी दी। कार्यक्रम में डायट प्रवक्ताओं और प्रथम संस्था के प्रतिनिधियों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें