फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: खाद के लिए सुबह से कतार, लौटे खाली हाथ

Sun, 26 Jul 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
खाद लेते किसान 
विज्ञापन
धम्मौर। धान की खेती के बीच खाद संकट शनिवार को किसानों पर भारी पड़ा। साधन सहकारी समिति में खाद मिलने की सूचना पर सुबह सात बजे से किसान कतार में लग गए, लेकिन सीमित स्टॉक के कारण कई किसानों को निराश होकर लौटना पड़ा। इससे किसानों में नाराजगी रही।
विज्ञापन

मनभौना गांव के किसान भगेलू ने बताया कि सुबह नौ बजे से समिति पर मौजूद रहे, लेकिन दोपहर बाद तक खाद नहीं मिली। समनाभार के वासुदेव और स्वामी प्रसाद तथा चंदेलेपुर के सियाराम और पवन कुमार ने भी सुबह आठ बजे से कतार में लगने के बावजूद खाली हाथ लौटने की बात कही। वहीं, समिति भवन की जर्जर हालत किसानों और कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है। बारिश में भवन के एक कमरे की छत भरभराकर गिर गई थी। संयोगवश उस समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था। बावजूद इसके जर्जर भवन में खाद का वितरण जारी है। किसानों का कहना है कि पूरा भवन खस्ताहाल हो चुका है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
समिति के सचिव राम सजीवन ने बताया कि समिति को 500 बोरी यूरिया और 200 बोरी डीएपी प्राप्त हुई है। अतिरिक्त खाद की मांग भेज दी गई है। अगली खेप मिलने पर शेष किसानों को भी खाद उपलब्ध करा दी जाएगी। बताया कि भवन की जर्जर स्थिति की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें