फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पासपोर्ट के लिए बीएसए का फर्जी हस्ताक्षर बनाने में शिक्षक निलंबित

Fri, 07 Jul 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पासपोर्ट के लिए बीएसए का फर्जी हस्ताक्षर बनाने के आरोप में सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने शिक्षक को निलंबित कर उसे पीपी कमैचा खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। बीएसए ने मामले की जांच रिपोर्ट बीईओ पीपी कमैचा से एक सप्ताह में मांगी है।
विज्ञापन



कुड़वार ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय पूरे कस्तूरी के सहायक अध्यापक निखिलेश कुमार मिश्र ने अपना पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि इसमें शिक्षक ने बीएसए का कूटरचित हस्ताक्षर बनाकर अभिलेख जमा किया था। मामले की जांच होने पर शिक्षक को दोषी पाया गया।


बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने सहायक अध्यापक निलंबित करते हुए उसे पीपी कमैचा ब्लाॅक के खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय से संबद्ध करने का आदेश दिया है। बीएसए ने मामले की जांच पीपी कमैचा के खंड शिक्षाधिकारी विमल कुमार उपाध्याय को सौंपते हुए उनसे एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें