फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रिक्त पदों पर जल्द तैनात होंगे चिकित्सक

Fri, 07 Jul 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमहट (सुल्तानपुर)। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को मासिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें मंडल के पांचों सीएमओ समेत अन्य चिकित्सा अधिकारी शामिल हुए। अयोध्या मंडल के स्वास्थ्य निदेशक ने कहा कि मंडल के सभी अस्पतालों में रिक्त पदों पर भर्ती सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन



सीएमओ कार्यालय पर आयोजित स्वास्थ्य विभाग की मंडलीय समीक्षा बैठक में अयोध्या, अमेठी, बाराबंकी, अंबेडकरनगर व सुल्तानपुर के सीएमओ के साथ कई अन्य कई चिकित्साधिकारी शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य निदेशक डॉ. पवन कुमार ने कहा कि मंडल स्तर पर चिकित्सकों के रिक्त पदों पर जल्द से जल्द तैनाती सुनिश्चित की जाय। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाए।


उन्होंने कहा कि गर्भवती की देखरेख, प्रसव व सिजेरियन डिलीवरी पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कुपोषित व विभिन्न रोगों से ग्रसित नवजात को ढूंढ़कर एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) वार्ड में भर्ती कर उनका इलाज कराया जाए। आयुष्मान गोल्डन कार्ड की संख्या बढ़ाई जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन



अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ. रमेश कुमार ने कहा कि पुरुष, महिला नसबंदी व परिवार नियोजन के लिए नियमित जागरूकता अभियान चलाए जाने की जरूरत है। पूर्व स्वास्थ्य निदेशक अयोध्या मंडल डॉ. एससी कौशल ने कहा कि जितने भी हेल्थ वेलनेस सेंटर खोले गए हैं, उन्हें क्रियाशील रखते हुए सभी 22 बिंदुओं को पूरा किया जाए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी, सीएमएस डॉ. एसके गोयल व डॉ. वीके सोनकर समेत कई चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें