फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील फोटो ग्रुप में शेयर करने वाला शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बच्चों को शिक्षित करने वाले गुरु ने मर्यादा को लांघ कर लीव इंफॉर्मेशन वाले शिक्षकों के ग्रुप में अश्लील फोटोग्राफ्स शेयर कर दिए। बीईओ भी उस ग्रुप में थे। बीईओ की संस्तुति पर बीएसए ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

दूबेपुर विकासखंड क्षेत्र के पूरे अहिरन प्राथमिक विद्यालय में मनोज कुमार प्रजापति सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत है। तीन अक्तूबर को मनोज ने लीव इनफॉर्मेशन व्हाट्स एप ग्रुप में अश्लील व आपत्तिजनक फोटोग्राफ्स शेयर कर दिए। शिक्षक के आपत्तिजनक कृत्य पर दूबेपुर खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने निलंबन की संस्तुति करते हुए बीएसए को पत्र भेजा था।
बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए दीवान सिंह यादव ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में शिक्षक को बीआरसी बल्दीराय से संबद्ध किया है। साथ ही बीईओ बल्दीराय सरताज अहमद को जांच अधिकारी नामित किया गया है। बीएसए ने जांच अधिकारी को आरोप पत्र निर्गत करते हुए 15 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें