फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक एमएलसी चुनाव : 11 बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां

Fri, 23 Oct 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद चुनाव के लिए शुक्रवार की सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा। 11 बूथों पर होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां सभी जगहों पर पहुंच गईं। पोलिंग पार्टियाें ने सुबह से मतदान के लिए व्यवस्था कर ली है।
विज्ञापन

मतदान के लिए कलेक्ट्रेट से बृहस्पतिवार को पोलिंग पार्टियों को जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की देखरेख में एडीएम प्रशासन रत्नप्रिया ने सभी 11 बूथों को रवाना किया। इससे पहले डीएम ने प्रपत्रों की जानकारी ली। एडीएम प्रशासन ने बताया कि एक बूथ पर चुनाव के लिए एक पीठासीन सहित चार कर्मचारी भेजे गए। पोलिंग पार्टियों के साथ पुलिस भी शाम को बूथों पर पहुंच गई। कर्मचारियों ने मतदान के लिए अपने-अपने बूथ तैयार कर लिए हैं।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि शुक्रवार को शहर के जीआईसी के दो बूथों सहित बल्दीराय, कूरेभार, जयसिंहपुर, दोस्तपुर, अखंडनगर, कादीपुर, करौंदीकला, लंभुआ व प्रतापपुर कमैचा के ब्लॉक सभागार में वोट सुबह आठ बजे से शाम चार बजे पड़ेंगे। शिक्षक खंड एमएलसी चुनाव के लिए जिले में 2279 मतदाता बनाए गए हैं।प्रत्येक बूथों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनात किए गए हैं। जोनल मजिस्ट्रेट अपने से संबंधित बूथों का जायजा लेते रहेंगे। बूथ के आसपास की सभी फोटोस्टेट सहित अन्य दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि अन्य चुनाव वाले नियम इसमें भी प्रभावी रहेंगे। छानबीन के बाद मतदाताओं को अंदर प्रवेश दिया जाएगा। शाम को सुरक्षा में मतपेटियों को गोरखपुर भेज दिया जाएगा। गोरखपुर आयुक्त कार्यालय परिसर में ही 26 अक्तूबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें