फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दंपती हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुकेश-विनीता के शरीर पर मिलीं 22 चोटें, सिर की हड्डी टूट गई थी

Wed, 30 Sep 2026 07:27 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, सुल्तापुर

सार

कादीपुर में शिक्षक दंपती मुकेश सिंह और विनीता सिंह की हत्या की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों के शरीर पर कुल 22 चोटें मिली हैं। मुकेश के शरीर पर 10 और विनीता पर 12 चोटें थीं। दोनों के सिर और गले पर गंभीर घाव मिले। मुकेश के गले की चोट से स्वरयंत्र और श्वासनली क्षतिग्रस्त हुई।
विज्ञापन
सुल्तानपुर हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कादीपुर के कुम्हीडड़िया गांव में शिक्षक दंपती मुकेश सिंह (53) और विनीता सिंह (47) की हत्या में हमलावरों की बेरहमी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आई है। दोनों के सिर, चेहरे और गले पर धारदार हथियार से वार किए गए। मुकेश के शरीर पर 10 और विनीता के शरीर पर 12 चोटें मिली हैं।

विज्ञापन


दोनों के गले पर गहरे घाव मिले हैं। मंगलवार की रात डॉ. अंतरिक्ष श्रीवास्तव और डॉ. आलोक आनंद ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। रिपोर्ट के अनुसार मुकेश के सिर, नाक, दोनों कान और गर्दन पर चीरे के निशान मिले। 

विज्ञापन

सिर से गले तक आठ चोटें दर्ज की गईं। गर्दन का घाव सबसे गंभीर था। इससे स्वरयंत्र और श्वासनली तक क्षतिग्रस्त हो गई। बाएं कान के हिस्से में चोट के साथ हड्डी में फ्रैक्चर भी मिला। मुकेश के बाएं सीने और दाहिने हाथ पर रगड़ के निशान मिले हैं। इनसे वारदात के दौरान संघर्ष की आशंका जताई जा रही है।

वहीं, विनीता के शरीर पर 12 चोटें दर्ज हुईं। उनके सिर और गले पर गंभीर घाव मिले। सिर पर लगी चोट से हड्डी में फ्रैक्चर हुआ था। गले का घाव भी काफी गहरा था। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। कादीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट को विवेचना में शामिल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


 

मुकेश व विनीता की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

मुकेश के सिर से गले तक मिले आठ घाव

  • सिर, नाक, दोनों कान और गर्दन पर चीरे के निशान
  • सिर से गले तक आठ चोटें दर्ज
  • गर्दन का घाव सबसे गंभीर
  • स्वरयंत्र और श्वासनली क्षतिग्रस्त
  • बाएं कान की हड्डी में फ्रैक्चर

विनीता के सिर और गले पर गंभीर चोटें

  • शरीर पर कुल 12 चोटें मिलीं
  • सिर और गले पर गंभीर घाव
  • गले पर गहरा घाव
  • सिर की चोट से हड्डी में फ्रैक्चर

 
विज्ञापन

जानिए पूरा मामला

सुल्तानपुर के कादीपुर कुम्ही गांव में सोमवार रात शिक्षक दंपती की फावड़े और कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। कंपोजिट विद्यालय खनुहट के प्रधानाध्यापक मुकेश सिंह (53) और निजी स्कूल चलाने वाली उनकी पत्नी विनीता सिंह (47) के शव मंगलवार सुबह निजी विद्यालय परिसर स्थित आवास और मैदान में मिले। विनीता का शव कमरे के गेट के पास पड़ा था, जबकि 150 मीटर दूर मुकेश का शव घास में मिला। दोनों के गले और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे।

मुकेश सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ मोतिगरपुर के अध्यक्ष भी थे। पत्नी विनीता सिंह गांव में मनराजी शिक्षण संस्थान चलाती थीं। इसी परिसर में दोनों का आवास भी था। विनीता ने पिछला जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन जीत नहीं सकी थीं। विद्यालय का बस चालक और गांव निवासी राकेश यादव ने बताया कि वह सुबह 6:10 बजे बस की चाबी लेने आवासीय परिसर में पहुंचे। कमरे के गेट के पास विनीता का शव देखकर सन्न रह गए। शव के पास खून से सना फावड़ा पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें