फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बच्चों को बताएं यातायात के नियम’

Mon, 02 Nov 2015 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने से रोड दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। सोमवार को यातायात माह के शुभारंभ के अवसर पर शहर के आजाद पार्क के पास आयोजित गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए डीएम एस राजलिंगम ने यह बात कही।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि बड़ों की बातें सीख कर ही बच्चे बड़े होकर नियमों/ कानून का उल्लंघन नहीं करेंगे। डीएम ने कहा कि यातायात नियमों का पालन हम सभी का कर्तव्य है। यह हमारे हाथ में है। उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करना चाहिए। एसपी विनय कुमार यादव ने कहा कि यातायात माह पूरे नवंबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने कहा कि बच्चों को जागरूक करने के लिए वे स्कूलों में गोष्ठियों का आयोजन भी कराएंगे। उन्होंने कहा कि 20 नवंबर को पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में इस संबंध में एक वृहद कार्यक्रम रखा गया है। गोष्ठी को रतीपाल यादव, अपरबल सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नगर कोतवाल वीपी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें