सुल्तानपुर। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चले रक्तदान शिविर में कुल 43 लोग रक्तदान कर महादानी बने। रक्तदान शिविर का शुभारंभ सीएमओ डॉ. चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी ने फीता काटकर किया।
कोविड-19 के दौर में आयोजित शिविर में सोशल व फिजिकल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया। रक्तदान को लेकर युवाओं में खासा उत्साह दिखा। कुछ युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया। अपने पहले रक्तदान को लेकर उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी।
चिकित्सक डॉ. एके सिंह, डॉ. आरके मिश्रा, डॉ. सुधाकर सिंह व डॉ. एसके गोयल, डॉ. डीएस मिश्रा, डॉ. सुशील सिंह व अशोक सिंह ने रक्तदाताओं की हौसला अफजाई की। डॉ. एके सिंह ने रक्तदान के प्रति लोगों की जागरूकता की सराहना की।
रक्तदान शिविर में आजाद समाज सेवा समिति, अंकुरण फाउंडेशन ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। उसके सदस्यों ने न केवल रक्तदान किया बल्कि रक्तदाताओं का पंजीयन करवाने तक में लगे रहे। रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाण पत्र भी दिया गया। इस मौके पर आरिफ खान, दीपक जायसवाल, सत्यम मिश्रा, आदर्श सिंह, सूरज सिंह, सोनू सिंह मौजूद रहे।
रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले लोगों व सामाजिक संगठनों को इस मौके पर सम्मानित भी किया गया। सम्मानित होने वालों में पूर्व विधायक अनूप संडा, आजाद समाज सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह, डॉ. सुशील सिंह, अमर उजाला फाउंडेशन, अंकुरण फाउंडेशन, घर सुल्तानपुर फाउंडेशन, भाजयुमो, राजपुताना शौर्य फाउंडेशन, नेशनल यूनिटी फाउंडेशन, लायंस क्लब ट्रांस गोमती, रेडक्रॉस सोसायटी, जयहिंद फाउंडेशन शामिल रहे। इन्हें ब्लड बैंक की ओर से प्रमाणपत्र दिया गया।