फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मऊ गांव के 359 घरों तक पहुंचा नल का जल

Fri, 24 Jul 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विंदेश्वरीगंज। बल्दीराय विकासखंड के मऊ गांव में वर्षों से व्याप्त पेयजल संकट अब समाप्त हो गया है। जल जीवन मिशन के तहत 1.48 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पेयजल परियोजना शुरू हो गई है। इससे गांव के 359 परिवारों के घरों तक नल से स्वच्छ पानी पहुंचने लगा है।
विज्ञापन

जल निगम (ग्रामीण) ने वर्ष 2023 में गांव में कार्य शुरू किया था। इसमें 100 किलोलीटर क्षमता की ओवरहेड पानी की टंकी और पाइपलाइन बिछाना शामिल था। निर्माण में कुछ तकनीकी कारणों से देरी हुई थी। परियोजना सफल होने के बाद अब ग्रामीणों को हैंडपंपों पर निर्भरता से राहत मिली है। ग्रामीण रेखा देवी, राजपति और अन्य ने बताया कि पहले पानी के लिए लंबी कतारें लगती थीं। अब घर में पानी मिलने से समय और श्रम की बचत हो रही है।
दो शिफ्टों में हो रही जलापूर्ति
जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता वकार हुसैन ने बताया कि मऊ पेयजल परियोजना का परीक्षण सफल रहा। वर्तमान में प्रतिदिन सुबह सात बजे से 10 बजे तक जलापूर्ति होती है। दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक भी पानी दिया जाता है। परियोजना से पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक विद्यालय जैसे सार्वजनिक संस्थानों को भी जोड़ा गया है। इससे सभी को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें