बाराबंकी के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में जिले की विजेता खिलाड़ी। स्रोत- शिक्षा विभाग
सुल्तानपुर। बाराबंकी जिले के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में बुधवार को आयोजित मंडल स्तरीय कस्तूरबा बालिका विद्यालयी प्रतियोगिता में जिले की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में कई खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय स्पर्धाओं के लिए हुआ है।
कबड्डी के सब जूनियर वर्ग में नेहा, खुशी, अंजली, मानवी, जूही, मानवी और सेजल का चयन हुआ। जूनियर वर्ग में ज्योति और आस्था ने अपनी जगह बनाई। कुश्ती के सब जूनियर वर्ग में शिवानी का चयन हुआ है। बैडमिंटन प्रतियोगिता में पलक और ममता को चुना गया। शतरंज के सब जूनियर वर्ग में यशप्रीत और पलक ने सफलता हासिल की। वॉलीबॉल सब जूनियर में खुशी और यशप्रीत का चयन हुआ है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता और डीसी कस्तूरबा ममता कौर ने खिलाड़ियों को उनके बढ़िया प्रदर्शन के लिए बधाई दी। जिला व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी ने बताया कि चयनित सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। टीम के साथ संतशरण सिंह, मुनेंद्र मिश्र, पूनम, पूजा, मीना यादव और प्रीतम मौजूद रहे।