मेडिकल कॉलेज में काउंटर पर परचा बनवाते मरीज व तीमारदार।-संवाद
अमहट। मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार से शुरू हुई ऑनलाइन परचा व्यवस्था का दूसरा दिन भी मरीजों के लिए राहत से ज्यादा परेशानी लेकर आया। सुबह से परचा काउंटरों पर लंबी कतारें लग गईं। कोई आधार कार्ड घर भूल आया था तो किसी के पास आभा आईडी तो थी लेकिन उससे जुड़ा मोबाइल साथ नहीं था।
परचा बनवाने में ओटीपी सत्यापन में देरी होती रही और मरीजों की कतारें लगातार बढ़ती गईं। हालात ऐसे बने कि भीड़ संभालने के लिए अस्पताल प्रशासन को मैनुअल परचे भी बनाने पड़े।
पुरुष अस्पताल में दो और महिला अस्पताल में एक ऑनलाइन पंजीकरण काउंटर होने से महिला अस्पताल में अधिक परेशानी दिखी। कर्मचारियों को पहले आभा आईडी बनानी पड़ी, फिर ऑनलाइन पंजीकरण करना पड़ा।