सूरापुर कस्बे में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का स्वागत करते व्यापारी।
सूरापुर। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती रविवार सुबह सूरापुर कस्बे में पहुंचे। उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष वीके अग्रहरि के नेतृत्व में व्यापारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान व्यापारी नेता ने बंदरों के संरक्षण से संबंधित एक मांग पत्र स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को दिया।
स्वागत कार्यक्रम के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती विजेथुआ धाम पहुंचे, वहां पर उन्होंने बजरंगबली के दर्शन-पूजन किए। साथ ही मकरी कुंड सरोवर में जलार्चन किया। दर्शन-पूजन के बाद वे शाहगंज के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर ढुनमुन सिंह, रवि बरनवाल, कृष्णा चौरसिया, अजय उपाध्याय, सुरेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और व्यापारी मौजूद रहे। संवाद