फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एसयूवी पलटी, चालक भागा

Mon, 04 Aug 2025 03:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर धनपतगंज के मझवारा गांव के पास रविवार भोर एक बेकाबू एसयूवी पलट गई। चालक एसयूवी छोड़कर भाग निकला। लावारिस पड़े वाहन की सूचना ग्रामीणों ने यूपीडा कर्मियों व स्थानीय पुलिस को दी। धनपतगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि वाहन क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा था। उसके आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। एसयूवी पर हरियाणा का नंबर अंकित है। नंबर प्लेट के आधार पर वाहन मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन





सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की मौत

विंदेश्वरीगंज (सुल्तानपुर)। बल्दीराय के पूरे मुरली तिवारी मजरे गोविंदपुर निवासी नंद किशोर तिवारी (60) बीते 28 जुलाई की दोपहर साइकिल से गोविंदपुर बाजार से घर जा रहे थे। रास्ते में गदियाना मोड़ के पास हलियापुर से जा रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दिया था चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया था। घायल नंदकिशोर का इलाज ट्राॅमा सेंटर लखनऊ में चल रहा था। रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। बल्दीराय थाने के प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र शिवनारायण की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें