फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दुष्कर्म के आरोपी भाजपा सभासद पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पीड़िता को धमकाने का भी आरोप

Sun, 15 Nov 2026 07:21 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लंभुआ (सुल्तानपुर)

सार

सुल्तानपुर में भजपा सभासद के पुत्र पर युवती का दुष्कर्म और उत्पीड़न करने का आरोप है। युवक पर सत्ता की हनक दिखाकर युवती को धमकाने का भी आरोप है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंभुआ नगर पंचायत के एक मोहल्ले के भाजपा सभासद पुत्र पर युवती (21) के साथ दुष्कर्म व उत्पीड़न के आरोप से जुड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब छह वर्ष से अधिक समय से सभासद पुत्र ने पीड़िता का शोषण किया। आरोपी मौजूदा समय में एक इंटर कॉलेज में शिक्षक है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


नगर पंचायत के एक मोहल्ले की पीड़िता के मुताबिक वर्ष 2019 में वह एक कोचिंग में पढ़ने जाती थी। उस वक्त वह कोचिंग संचालक हरिओम अग्रहरि के संपर्क में आई। आरोपी एक इंटर कॉलेज में स्ववित्तपोषित योजना के तहत शिक्षक भी हैं। इस दौरान एक दिन उसे अकेला पाकर हरिओम अग्रहरि ने उसके साथ छेड़खानी कर दी जिससे वह घबरा गई। आरोपी ने उसे सत्ता की हनक बताकर धमकाया भी था।

इसके बाद आरोपी ने पीड़िता का शोषण शुरू कर दिया। शोषण करने के बाद आरोपी ने पीड़िता को शादी का भी झांसा दिया। हाल ही में आरोपी ने पीड़िता के मोबाइल पर दूसरी युवती के साथ सगाई की फोटो भेज दी। आरोपी सभासद पुत्र हरिओम अग्रहरि ने सारे आरोप को निराधार बताया है। लंभुआ कोतवाली के प्रभारी थानाध्यक्ष इन्साफ अली ने बताया है कि पीड़िता की तहरीर पर रविवार को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें