फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गोमती में अज्ञात व्यक्ति के कूदने की आशंका

Sat, 01 Aug 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुड़वार। गोमती नदी के कुड़वार घाट पुल पर शनिवार शाम चार बजे रेलिंग के पास एक जोड़ी चप्पल मिलने से अज्ञात व्यक्ति के नदी में कूदने की आशंका जताई गई। पुलिस ने चप्पल मिलने वाले स्थान को चूने से चिह्नित कर जांच शुरू की। कुछ देर बाद बल्दीराय की ओर से लौट रहीं पुलिस अधीक्षक चारू निगम भी मौके पर रुक गईं। उन्होंने घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिसकर्मियों को छानबीन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नदी में किसी व्यक्ति के कूदने की अफवाह फैलते ही पुल पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस गोताखोरों की मदद से नदी में छानबीन कर रही है। देर शाम तक नदी में किसी व्यक्ति के मिलने की सूचना नहीं थी। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि छानबीन जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें