फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: केएनआई उपकेंद्र से 11 घंटे ठप रही आपूर्ति, पानी का भी संकट

Mon, 03 Mar 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
केएनआई उपकेंद्र में पैनल चेक करते इंजीनियर।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। केएनआई विद्युत उपकेंद्र से रविवार को 11 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। उधर, डाकखाना उपकेंद्र का राजकीय फीडर भी साढ़े तीन घंटे बंद रहा। इससे दोनों इलाकों की 50 करीब हजार की आबादी परेशान रही। नया पैनल लगाने के लिए केएनआई उपकेंद्र से सुबह 10 बजे से आपूर्ति बंद कर दी गई।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े छह बजे तक काम चला। इस दौरान तीन आउटगोइंग और एक इनकमिंग पैनल लगाया गया। उपकेंद्र बंद होने से करीब 40 हजार आबादी बिजली के लिए व्याकुल हो गई। शहर से जुड़े पांचोंपीरन, पीडब्ल्यूडी, शिवानगर, विनोबापुरी, कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्र के करीब 30 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही। कुछ उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र के नंबर पर फोन कर जानकारी लेनी चाही तो फोन नंबर दोपहर से बंद मिला। पांचोंपीरन निवासी मोबीन ने बताया कि दिन में बिजली नहीं आने से फ्रिज से बदबू आने लगी। नीतेश सिंह ने बताया कि बिजली नहीं आने से दैनिक कार्य प्रभावित हुए। अधिशासी अभियंता पवन कुमार ने बताया कि गर्मी को देखते हुए नया पैनल लगाने के लिए शटडाउन लिया गया था। पैनल का कार्य कराने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।

लाइन खींचने के लिए बंद किया फीडर
सुबह करीब साढ़े 11 बजे शहर के डाकखाना उपकेंद्र का राजकीय फीडर भी दीवानी न्यायालय के पास लाइन खींचने के लिए बंद कर दिया गया। कुछ कार्य कराने के बाद दोपहर करीब पौने एक बजे कुछ देर के लिए आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन तीन बजे फिर फीडर बंद कर दिया गया। इसके बाद शाम सवा पांच बजे आपूर्ति बहाल की गई है।
विज्ञापन

दो शिफ्ट में डाकखाना उपकेंद्र का राजकीय फीडर करीब साढ़े तीन घंटे बंद रहने से इससे जुड़ी करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित रही। अवर अभियंता धर्मनाथ प्रसाद ने बताया कि लाइन खींचने के बाद फीडर की आपूर्ति चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें