फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन धूप के साथ खिले चेहरे

Tue, 03 Jan 2017 10:14 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
लोगों ने लिया मौसम का आनंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले भर में हो रही कड़ाके की ठंड से मंगलवार को लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम के बदले रुख से पांचवें दिन दोपहर में धूप निकल आई। सुबह आसमान में छाए घने कोहरे व धुंध से आवागमन बाधित रहा। मौसम  विभाग ने बुधवार को सुबह कोहरा व धुंध रहने और दोपहर बाद धूप निकलने की संभावना जताई है। 
विज्ञापन



मंगलवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। दोपहर तक आसमान में धुंध रहने से लोग ठंड से परेशान रहे। दोपहर बाद करीब सवा 12 बजे मौसम का मिजाज बदलने से आसमान में छाई धुंध साफ हो गई और पांचवें दिन धूप निकल आई। धूप निकलने पर लोगों को ठंड से राहत मिल गई। जगह-जगह एकट्ठा होकर लोगों ने धूप का लुत्फ उठाया।

शाम तक धूप रहने से अधिकतम तापमान में वृद्घि दर्ज की गई है। शाम होते ही गलन भरी ठंड होने लगी। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को सुबह कोहरा व धुंध रहने और दोपहर बाद धूप निकलने की संभावना है। मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम        तापमान  18 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 21 डिग्री सेल्सियस  रिकॉर्ड  किया गया। न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें