फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बभनगवां पुल का धंसा अप्रोच मार्ग

Mon, 03 Mar 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
वाहनों के दबाव से धंसा एप्रोच मार्ग
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। महाकुंभ मेले के दौरान वाहनों के बढ़े दबाव से बभनगवां गोमती नदी घाट के पुल का अप्रोच धंस गया है। अप्रोच धंसने से वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया है। इसकी जानकारी में आने के बाद विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

महाकुंभ मेले के दौरान जाम की समस्या शुरू होने पर पुलिस ने मार्ग को डायवर्ट कर दिया था। मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित किए जाने व वाहनों को डायवर्ट किए जाने से वाराणसी हाईवे पर कामतागंज बाजार से बभनगवां मार्ग पर आवागमन शुरू हो गया था। मार्ग से बड़ी संख्या में वाहनों के आवागमन से बभनगवां घाट के गोमती नदी पर पुल का अप्रोच धंस गया है।

करीब साल भर पहले बने पुल के दोनों तरफ का अप्रोच व सड़क धंस जाने से आवागमन प्रभावित हो गया है। इसके पहले बरसात में सड़क धंस गई थी। अप्रोच धंसने से बभनगंवा, चाचपारा, जगदीशपुर, बरुई, झौवारा, बेलामोहन, कामतागंज, पन्नाटिकरी, बरुईपार, आयुबपुर सहित आसपास के गांवों के लोगों के सामने दिक्कत आ गई है। सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग ने अप्रोच की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन


अप्रोच की कराई जा रही मरम्मत
लोक निर्माण विभाग खंड तीन के अवर अभियंता महेश कुमार ने बताया कि पुल के अप्रोच को दुरुस्त कराया जा रहा है। गिट्टी की पटाई करा दी गई है। ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें