फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रेलकर्मियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर होगा निदान

Mon, 03 Mar 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
एनआरएमयू के संघ भवन में नए शाखा मंत्री का स्वागत करते संगठन के लोेग। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एनआरएमयू के संघ भवन में रविवार को संंगठन के नवनियुक्त शाखा मंत्री का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। शाखा मंत्री आसिम सज्जाद ने कहा कि रेल कर्मचारियों के हित में कार्य किया जाएगा। संगठन से मिले दारोमदार का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को संघ भवन में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए शाखा मंत्री आसिम सज्जाद ने कहा कि उनके स्तर पर रेल कर्मचारियों की लंंबित समस्याओें केे निस्तारण को लेकर पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान पूर्व शाखा मंत्री सुरेश चंद्र द्विवेदी ने उन्हें कार्यभार ग्रहण कराया। इस दौरान अनिल कुमार पांडेय को उपाध्यक्ष, कैलाश चंद्र मीणा को उपाध्यक्ष व भूपेंद्र सिंह को सहायक शाखा मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।
कार्यक्रम में केशव गुप्ता व ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव ने कहा कि संंगठन के कार्यों में शाखा मंत्री का पूर्ण सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर टी. एन.शुक्ल, बीके मिश्र, रविंद्र यादव, राकेश मणि यादब, अमरेंद्र यादव, काली प्रसाद यादव, केदार नाथ सिंह, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें