फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बाइकों की भिड़ंत में सुल्तानपुर के युवक की मौत

Sun, 16 Nov 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। टांडा–बांदा हाईवे पर मुंशीगंज के जामों-भादर चौराहे पर रविवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार गौरीगंज के माधवपुर गांव निवासी संदीप कुमार शुक्ल (39) और दूसरी बाइक पर सवार सुल्तानपुर के धम्मौर के रामापुर हाजी पट्टी गांव निवासी नरेंद्र चौहान (25) की मौत हो गई। हादसे में मुकेश चौहान भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। युवकों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


माधवपुर गांव निवासी अरुणा ने बताया कि उनके पति संदीप शुक्ल रविवार को बाइक से बेटे को मायके मुंशीगंज के तेज पांडेय का पुरवा पनियार छोड़ने आए थे। वहीं, सुल्तानपुर के धम्मौर के रामापुर हाजी पट्टी गांव निवासी लवकेश कुमार ने बताया कि उनका भाई नरेंद्र, गांव के ही मुकेश चौहान के साथ आलू का बीज लाने बाइक से अमेठी जा रहा था। रास्ते में हुए हादसे में उनके भाई की मौत हो गई। मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

इनसेट

बेटे की मौत से पिता बेसुध

नरेंद्र की मौत के बाद पिता अमृतलाल चौहान बेसुध हो गए। भाई लवकेश, अरविंद और सरविंद का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदार और ग्रामीण परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें