फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: सीमेंट से लदा ट्रक पेड़ से टकराया, भीषण दुर्घटना के बाद ट्रक में लगी आग, दो की मौके पर मौत

Fri, 28 Mar 2025 07:48 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सुल्तानपुर

सार

Road accident in Sultanpur: सुल्तानपुर जिले में लखनऊ हाइवे पर शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। 
 
विज्ञापन
सुल्तानपुर में सड़क दुघर्टना। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ- बलिया हाइवे पर सीमेंट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर एक पेड़ के बाद दूसरे पेड़ में टकरा गया। जिससे ट्रक के परखचे उड़ गए। हादसा के बाद ट्रक में आग भी लग गई। जिसे फायर ब्रिगेड ने पहुचकर बुझाया। दुर्घटना में चालक समेत दो की मौके पर ही मौत हुई है। दोनों के शव ट्रक में फंसे हैं, निकालने का प्रयास जारी है। वहीं गंभीर रूप से दो घायलों को सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। 

विज्ञापन


सीमेंट लदा ट्रक शुक्रवार सुबह लखनऊ बलिया राजमार्ग के रास्ते सुल्तानपुर की ओर जा रहा था। गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के बाँसगांव और आयूबपुर के बीच ट्रक अनियंत्रित होकर पहले आम के पेड़ से फिर दूसरे आम के पेड़ से टकरा गया। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य अभियान चलाया। सूचना एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड,112 पुलिस और थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह को दी गई। 

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ट्रक में लगी आग को बुझाया, और दो घायलों को बाहर निकाला। ट्रक ड्राइवर सहित दो की मौत की सूचना है,जो ट्रक में फंसे हुए हैं। अभी घायलों व मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि शवों को निकालने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें