गंभीर हालत में राजकुमार को सीएचसी पीपी कमैचा ले जाया गया, जहां से चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया।
ढाखापुर निवासी अनुसूचित जाति के राजकुमार (28) की मंगलवार रात मां के सामने ही गला दबाकर हत्या कर दी गई। मां सुषमा की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को रामचंद्र (लुल्लुर), महावीर, उसके पुत्र श्यामचंद्र व लक्की यादव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। लक्की यादव की तलाश जारी है।
विज्ञापन
मां सुषमा के अनुसार उनका बड़ा बेटा राजकुमार ट्रक चलाता था। कुछ दिन पहले गांव में राशन के गोदाम पर रामचंद्र (लुल्लुर), महावीर, उसका बेटा श्यामचंद्र व लक्की यादव से विवाद हुआ था। इससे नाराज आरोपी मंगलवार रात उनके घर पहुंचे और पिटाई के बाद राजकुमार का गला दबा दिया।
गंभीर हालत में राजकुमार को सीएचसी पीपी कमैचा ले जाया गया, जहां से चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, देर शाम पोस्टमार्टम के बाद जब राजकुमार का शव घर लाया गया, तो परिजनों ने अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर करीब एक घंटे बाद किसी तरह से अंतिम संस्कार हो सका।