फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवक को घर से बुलाकर ले गए और बाग में गला दबाकर मार डाला, पत्नी को भी पीटा

Wed, 22 Oct 2025 10:47 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर के चांदा कोतवाली क्षेत्र में आने वाले ढाकापुर गांव में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बीचबचाव में आई पत्नी को भी पीटने का आरोप है।
विज्ञापन
राजकुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर के चांदा कोतवाली अंतर्गत ढाकापुर गांव में राजकुमार नामक युवक की बीती रात मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही कुछ युवकों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतक की बहन बबिता ने बताया कि गांव के कुछ युवक रात में राजकुमार को बुलाकर अपने साथ ले गए थे। घर से कुछ दूरी पर स्थित एक बाग में उनके बीच झगड़े की जानकारी मिली। बबिता के अनुसार, जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि आरोपियों ने राजकुमार का गला दबा रखा था।

परिजनों ने किसी तरह राजकुमार को आरोपियों से छुड़ाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा ले गए। वहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


मृतक के भाई शिवकुमार ने बताया कि आरोपियों के साथ उनका पुराना भूमि विवाद चल रहा था। 

राजकुमार की मां सावित्री ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गोदाम पर राशन का सामान उतारने को लेकर पूर्व में हुए विवाद के चलते विपक्षियों ने राजकुमार को लात-घूंसों और जूतों से मारा फिर गला दबाकर जमीन पर पटक दिया। जब राजकुमार का भाई और पत्नी उसे बचाने के लिए दौड़े तो उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी गई। बीचबचाव के दौरान राजकुमार की पत्नी को भी पीटने का आरोप है।

सीओ लंभुआ ने बताया कि तहरीर के आधार पर राम चन्द्र, श्याम चन्द्र, लक्की यादव और महावीर निवासी दौदापुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गांव में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें