सुल्तानपुर जिले में थाना क्षेत्र गोसाईगंज के उघड़पुर गांव में शनिवार की रात तेरहवीं भोज कार्यक्रम में शामिल होने गया एक नौ वर्षीय बालक को अगवा कर उसका कत्ल कर दिया गया। साक्ष्य छिपाने के लिए मृतक का शव पड़ोस के सेहूपारा गांव के खेत में स्थित एक निजी नलकूप के टैंक में डाल दिया गया। रविवार को देर शाम मृतक का शव मिला। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ पहले अपहरण का केस दर्ज किया था। बाद में मृतक के पिता की मांग पर बाद पुलिस ने धाराओं में परिवर्तन किया है।
इसके बाद गांव में ग्रामीणों के साथ पुलिस ने पुलिस ने विवेक की खोजबीन शुरू की तो सेहूपारा गांव के खेत में स्थित एक निजी नलकूप के टैंक में उसका शव पड़ा देखा गया। शव मिलने का पता चलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठा हो गई। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, सीओ जयसिंहपुर प्रशांत सिंह पहुंचे। शव को टैंक से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। शव मिलने के बाद विवेक के परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के पिता राघवराम ने पुलिस अधिकारियों से हत्या का केस दर्ज कराने व दो आरोपियों का नाम बढ़ाने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने धाराओं में परिवर्तन व अन्य आरोपियों का नाम बढ़ाने का आश्वासन पीड़ित परिजनों को दिया।
आपसी अदावत में ले ली मासूम की जान
उघड़पुर गांव में राघवराम व आरोपियों के परिवार के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। इस बात को लेकर दोनों पक्ष कई बार आमने-सामने हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि विपक्षियों ने राघवराम से बदला लेने के लिए उसके पुत्र विवेक का पहले अपहरण किया और बाद में उसकी हत्या कर दी।