फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News : द्वारपूजा के दौरान बारात में गए युवक की पीटकर हत्या, बचाने गए दोस्त को भी चाकू मारा

Mon, 07 Oct 2024 03:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर

सार

दोस्त की शादी में गए युवक की पीटकर हत्या करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। उत्तम यादव रविवार की शाम दोस्त की शादी में शामिल होने लोटिया गांव में गया था। द्वारपूजा के दौरान डीजे पर डांस को लेकर कुछ कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
उत्तम यादव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुलतानपुर जिले में स्थानीय कोतवाली लंभुआ क्षेत्र के लोटिया गांव में द्वारपूजा के दौरान दोस्त के साथ गए एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। गम्भीर रूप से जख्मी युवक को बचाने आये उसके दोस्त पर भी चाकू से वार किया गया है। चाकूबाजी की वारदात के बाद बरात में भगदड़ मच गई। रात में ही काफी संख्या में बराती भाग निकले। युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

             
समीप के पांडेयपुर गौतमपुर निवासी सत्यम यादव के मुताबिक उसका भाई उत्तम यादव (21) व शाहगढ़ कुटिया निवासी अमरदीप सोनकर आपस मे दोस्त हैं। रविवार को अमरदीप व उत्तम दोनों लोटिया (बगिया) गांव में राजेन्द्र सोनकर की बहन मोनी सोनकर की शादी में पहुँचे थे। मोनी की शादी जिले के मोतिगरपुर कोतवाली के दियरा बाजार निवासी राम सम्हारे सोनकर के बेटे अन्न बहादुर 'निन्टू' से तय थी। 
             
तहरीर के मुताबिक रात करीब 11 बजे शाहगढ़ निवासी गोविन्द सोनकर ने चाकू से उत्तम का गला काट दिया। बचाने दौड़े दोस्त अमरदीप की पीठ में भी चाकू घोंप दिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो वे भी मौके पर पहुँचे। इलाज के लिए उत्तम यादव को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गम्भीर हालत देखकर उसे सुलतानपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बाद में उत्तम को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। पर, रास्ते मे ही उत्तम ने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद तमाम बाराती व रिश्तेदार रात में ही भाग निकले। जानकारी मिली तो मौके पर पुलिस उपाधीक्षक अब्दुस सलाम खान व प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्रा भी पहुंच गए। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।प्रभारी निरीक्षक अखंड देव मिश्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें