फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस फिर निरस्त

Mon, 17 Aug 2015 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। 24 घंटे की कवायद के बाद भी उत्तर रेलवे प्रशासन को अतिरिक्त रैक नहीं मिल सकी। रैक के अभाव में सोमवार की शाम सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस को एक बार फिर निरस्त कर दिया गया। इटारसी रूट बाधित होने से यात्री गाड़ी करीब छह से अधिक बार रद्द हो चुकी है।
विज्ञापन


रेल प्रशासन ने रविवार की शाम लोकमान्य तिलक टर्मिनल से सुल्तानपुर को आने वाली एक्सप्रेस गाड़ी के निरस्त किए जाने की घोषणा की थी। सुल्तानपुर से मुंबई जाने वाले यात्रियों की समस्या को देखते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने अतिरिक्त रैक देने का भरोसा दिया था।

अतिरिक्त रैक मिलने की उम्मीद पर यात्रियों ने टिकट नहीं रद्द कराया था। 24 घंटे की कवायद के बाद भी रेल प्रशासन सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस के लिए अतिरिक्त रैक की व्यवस्था नहीं कर सका। रेल प्रशासन के मुताबिक अब तक छह से अधिक बार एक्सप्रेस गाड़ी निरस्त हो चुकी है। 400 से अधिक यात्रियों ने सोमवार को टिकट रद्द करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें