फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में 15 करोड़ से बनेगा सैनिक स्कूल

Mon, 17 Aug 2015 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। प्रदेश सरकार की कैबिनेट में सोमवार को पेश अनुपूरक बजट में जिले को बड़ी सौगात मिली। बजट में गौरीगंज के कौहार में प्रस्तावित सैनिक स्कूल के लिए 15 करोड़ रुपये के साथ ही अठेहा मार्ग पर निर्माणाधीन उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के लिए एक करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


सूबे की अखिलेश सरकार की ओर से सोमवार को कैबिनेट में पेश किए गए अनुपूरक बजट में अमेठी जिले को बड़ी सौगात मिली। अनुपूरक बजट मेें किए गए धन की व्यवस्था से कई वर्षों से लटक रही एक परियोजना पर कार्य की शुरुआत व एक के कार्य पूर्ण होने की संभावना बढ़ गई है। सोमवार को पेश बजट में सैनिक स्कूल के लिए 15 करोड़ रुपये तो अठेहा मार्ग स्थित पहाड़पुर गांव में निर्माणाधीन उप संभागीय परिवहन कार्यालय के लिए एक करोड़ रुपये की भारी भरकम धनराशि की व्यवस्था की गई है। सूत्रों की मानें तो शासन की ओर से बजट में आवंटित धन से उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय का कार्य पूर्ण हो जाएगा वहीं सैनिक स्कूल के लिए आवंटित 15 करोड़ रुपये देकर यूपीएसआईडीसी से मुसाफिरखाना रोड स्थित कौहार मेें 50 एकड़ जमीन खरीदी जा सकेगी।

दूर होगी समस्या
एआरटीओ कार्यालय का अपना भवन होने से समस्या दूर होगी। मौजूदा समय में कार्यालय में जगह कम है। अधिकारियों-कर्मचारियों के बैठने से लेकर कार्य के लिए दफ्तर पहुंचने वालों को भी दिक्कत होती है। पहाड़पुर गांव के पास एआरटीओ दप्तर का कार्य पूर्ण हो जाने के बाद आमद-रफ्त बढ़ने से क्षेत्र का विकास होगा। लोग छोटे रोजगार कर सकेंगे।
विज्ञापन


मेधावियों को मिलेगा मौका
सैनिक स्कूल बनने से जिले के मेधावियों को सैनिक स्कूलों में पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही संस्थान का कार्य पूरा होने के बाद आसपास के लोगों को परोक्ष रोजगार भी मिलेगा। जिले की पहचान बढ़ेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें