फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: मां के सामने मासूम की मौत, महिला का पैर टूटा, गुस्साए लोगों ने ट्रेलर पकड़ा

Sun, 22 Nov 2026 03:59 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

मोतिगरपुर-गोसैसिंहपुर मार्ग पर हुए एक दर्दनाक हादसे में एक तीन साल की मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
 
विज्ञापन
मामले की जानकारी करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर में मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के मोतिगरपुर-गोसैसिंहपुर मार्ग पर शारदा सहायक खंड-16 नहर के पास खरगपुर में रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला का बायां पैर टूट गया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने एक ट्रेलर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोतिगरपुर के भवानीपुर गांव निवासी रेशमा (32 वर्ष) पत्नी आलोक कुमार रविवार को बाइक से दियरा बाजार स्थित अपने मामा के घर जा रही थीं। वहीं, दूसरी बाइक पर पेमापुर निवासी पूजा यादव (25 वर्ष) पत्नी संजीव यादव अपने दो बच्चों कृतिका यादव (3 वर्ष) और अर्पित (8 माह) को लेकर पड़ोसी हरीश निषाद के साथ ढकवा (प्रतापगढ़) में रिश्तेदारी में एक गमी (मौत) में शामिल होने जा रही थीं।

बताया जा रहा है कि दोनों बाइकें जैसे ही शारदा सहायक खंड-16 नहर के पास खरगपुर पहुंचीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार में तीन ट्रेलर गुजरे। इनमें से आगे चल रहे ट्रेलर ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में रेशमा का बायां पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि पूजा यादव की तीन वर्षीय बेटी कृतिका को गंभीर चोटें आईं और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल रेशमा और कृतिका को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोतिगरपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कृतिका को मृत घोषित कर दिया और पुलिस को सूचना दी। वहीं रेशमा की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बेटी की मौत से मां पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना से नाराज ग्रामीणों ने एक ट्रेलर को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है। इस हादसे के बाद एआरटीओ (प्रशासन) शैलेन्द्र तिवारी ने बताया कि सोमवार से सिंगल रोड पर तेज रफ्तार और नियमों के विपरीत दौड़ रहे भारी वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें