फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur:घर में अकेली रह रहीं बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या, पंजाब में हैं दोनों बेटे, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 09 May 2026 11:16 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

ग्रामीणों के अनुसार विमलेश घर में अकेले रहती थीं। उनके दोनों बेटे परिवार के साथ पंजाब में नौकरी करते हैं, जबकि पति चंद्रशेखर सिंह इलाज के सिलसिले में पंजाब गए हुए हैं।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंगड़ी गांव में शनिवार देर रात घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला का खून से लथपथ शव घर के अंदर मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतका की पहचान विमलेश सिंह (65) पत्नी चंद्रशेखर सिंह के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार विमलेश घर में अकेले रहती थीं। उनके दोनों बेटे परिवार के साथ पंजाब में नौकरी करते हैं, जबकि पति चंद्रशेखर सिंह इलाज के सिलसिले में पंजाब गए हुए हैं। शनिवार शाम विमलेश गांव में दूध देने गई थीं और इसके बाद घर लौट आई थीं।

देर रात करीब नौ बजे परिजनों ने फोन किया, लेकिन काफी देर तक कॉल रिसीव नहीं हुआ। अनहोनी की आशंका पर परिवार ने पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसी जब घर पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गए। विमलेश का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद पटेल और सीओ सिटी सौरभ सामंत मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। सीओ सिटी सौरभ सामंत ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें