फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: प्रेमिका की हत्या करने वाले प्रेमी समेत तीन आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से हुए घायल

Tue, 01 Oct 2024 09:49 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सुल्

सार

आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ अखंडनगर थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निकट रायपुर गांव के पास हुई। पुलिस को उनके पास से बाइक व असलहे बरामद हुए हैं। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवा दिया।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के वैदहा गांव के पास 20 सितंबर को एक युवती की उसके प्रेमी समेत चार आरोपियों ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। एक आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि प्रेमी समेत तीन आरोपी फरार चल रहे थे। अखंडनगर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के पास मंगलवार सुबह पुलिस ने युवती के प्रेमी व उसके साथियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से असलहा व बाइक बरामद हुई है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह अखंडनगर थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के रायपुर गांव के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने तीन युवकों को रोका। पुलिस के रोकने पर युवकों ने असलहे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली सलमान, उसके साथी सरवर व जावेद को गोली लग गई। सलमान व जावेद के दाहिने पैर जबकि सरवर के दाहिने हाथ में गोली लगी है। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस मुठभेड़ में घायल हत्यारोपी प्रेमी सलमान ने पुलिस को बताया कि उसका प्रेम संबंध कादीपुर कोतवाली के बनकेगांव निवासी रिंकी से चल रहा था। वह उसे बहुत पहले से जानती थी। उसी के साथ वह घर से बिना बताए मुंबई भी गई थी। उसके पिता ने एक जून को कादीपुर में केस भी दर्ज कराया था। मुंबई से वापस आने पर पुलिस ने रिंका का बयान दर्ज किया था। उसके बाद रिंका बिना किसी को जानकारी दिए दोबारा सलमान के पास थाना गोसाईगंज क्षेत्र में पहुंची। जहां पर अन्य तीन साथियों ने सलमान की मदद की थी। वहीं पर रिंकी का सलमान के साथ शादी को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन


इसके बाद सलमान व उसके साथियों ने हत्या की साजिश रची। 20 सितंबर को सलमान ने अपने साथियों के साथ रिंकी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। शव को नहर के पास झाड़ियों में फेंक दिया था। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि एक हत्यारोपी शहंशाह की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। बाकी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पास से बरामद असलहा व बाइक भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें