फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर बेहोशी हालत में मिले, अस्पताल में मौत

Sat, 12 Oct 2024 07:45 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सुल्तानपुर

सार

Suicide in Sultanpur: सुल्तानपुर जिले से घर छोड़कर भागे प्रेमी और प्रेमिका लखनऊ चारबाग स्टेशन के पास बेहोशी की हालत में मिले। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
प्रेमी प्रेमिका ने की खुदकुशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से घर छोड़कर शुक्रवार को प्रेमी-प्रेमिका भाग निकले। देर रात लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर दोनों  बेहोशी हालत में मिले। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार सुबह दोनों की मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर परिवार में चीख-पुकार मची है। परिजन शव लाने के लिए लखनऊ रवाना हो गए हैं। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र हलियापुर के एक गांव निवासी पिता का आरोप है उनकी बेटी(15) शुक्रवार सुबह पढ़ने के लिए निकली थी। वह अयोध्या के एक कॉलेज में पढ़ती थी। वह घर से कालेज भी नहीं पहुंची। पिता ने पड़ोस के युवक निलेश यादव पर बहला- फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया। काफी खोजबीन करने के बाद भी उनकी बेटी का कोई पता नही चला। उनकी तहरीर पर शनिवार सुबह हलियापुर थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया। 

इसी बीच हलियापुर थाने को सूचना मिली कि लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर में एक किशोरी व एक युवक बेहोशी हालत में पड़े मिले हैं। जो हलियापुर के एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों को वहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां शनिवार सुबह दोनों की कुछ समय के अंतराल मौत हो गई। हलियापुर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने दोनों के मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक के जेब से मिले आधार से शवों की शिनाख्त हुई है। परिजनों को घटना के बारे में बताया गया है। परिजन लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें