फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: बाग में पेड़ की डाल से लटके मिले मजदूर व महिला के शव, सकते में आए ग्रामीण

Mon, 03 Aug 2026 06:58 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

मजदूर व महिला के शव बाग में अलग-अलग डाल से लटके मिले हैं। पुलिस अभी मौत की वजह की पुष्टि नहीं कर सकी है। वहीं, घटना से ग्रामीण सकते में हैं।
 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर के गोसाईगंज के शुकरहिया गांव की बाग में स्थित एक पेड़ से सोमवार दोपहर मजदूर व एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। दोनों के गले में कपड़े के फंदे थे। अलग-अलग डाल से लटके मिले दोनों के शवों को देखकर ग्रामीण सकते में आ गए।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि वह दोनों रविवार रात घर से निकले थे। पुलिस भी मौत की वजह स्पष्ट नहीं कर पा रही है।

ग्रामीण हत्या की भी चर्चा कर रहे हैं। शव की शिनाख्त शुकरहिया निवासी मजदूर संघीराम (45) व उनके घर से करीब 200 मीटर दूर रहने वाली लालती (47) के रूप में हुई। दोनों रविवार की देर रात घर से निकले थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें