फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने गोमती नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के गोलाघाट के पास स्थित पुल से रविवार को एक महिला ने गोमती नदी पुल से छलांग लगा दी। नदी के पास मौजूद मछुआरे सूरज ने अपने अन्य साथियों की मदद से महिला को नदी से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

महिला के पेट में पानी भर गया था। इस बीच घाट की साफ-सफाई में जुटे गोमती मित्र मंडल के पदाधिकारी मदन सिंह वहां पहुंच गए और महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। महिला की पहचान अल्पना गुप्ता निवासी धूंधूं पीढ़ी बाजार कोतवाली जयसिंहपुर के रूप में की गई है। महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार अभी महिला ज्यादा कुछ नहीं बता पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें