फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बिना जांच लगा दी गन्ना प्रजाति की रिपोर्ट, तीन कर्मचारियों को नोटिस

Fri, 03 Jan 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारिकागंज (सुल्तानपुर)। चीनी मिल में किसानों के गन्ने की प्रजाति की जांच किए बिना ही कर्मचारियों ने रिपोर्ट लगा दी। बुधवार की जांच में तीन कर्मचारी आरोपी पाए गए हैं। तीनों को नोटिस जारी होने से मिल के कर्मचारी सकते में आ गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को अमर उजाला ने चीनी मिल में 100 से 200 रुपये में बेचा जा रहा एडवांस टोकन शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेते हुए मिल के प्रधान प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने जांच के निर्देश दिए थे। जांच के लिए उन्होंने मुख्य गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश शुक्ल की टीम को भेजा था। बताया जा रहा कि ट्रैक्टर-ट्रालियों पर लदे गन्ने की चेकिंग में 27 टोकन अवैध पाए गए।
ढकिसान सहकारी चीनी मिल में गन्ने के लिए जारी टोकनों की बुधवार को अधिकारियों की ओर से चेकिंग की गई। जांच में तीन प्रजाति जांचकर्ता रविकुमार, लालजी वर्मा, जितेंद्र मिश्र आरोपी पाए गए। मुख्य गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश ने बताया कि प्रजाति अधिकारियों ने बिना गन्ना चेक किए कैसे रिपोर्ट लगा दी, इस पर संदेह बना है। गन्ना किसान दीप नारायण वर्मा, बृजलाल, विकास सिंह, संदीप पटेल, जनार्दन वर्मा ने गन्ना माफियाओं के एडवांस टोकन का खेल रुकने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें