फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर पखवारे भर से सूख रहा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लदा गन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। ओलावृष्टि और बारिश से गेहूं, चना, मटर, सरसों समेत अन्य फसलों का किसान नुकसान झेल रहें, वहीं दूसरी तरफ चीनी मिल प्रशासन की लापरवाही से किसानों के गन्ने की तौल बंद हो गई है। दर्जनों गांवों में खेतों में खड़ा गन्ना भी सूख रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ढ़ेमा, मलवा, पहाड़पुर सराय भीषम, हमजाबाद, छेदुवारी, डींगुरपुर बनकेगांव, गोदलपुर, खनुहट, रामपुर बिरतिहां, लामा बनकठा समेत कई गांव के किसानों का पर्ची के अभाव में गन्ना खेतों खड़ा है।
इतना ही नहीं जिन किसानों को पर्ची मिली भी है, उनका गन्ना पारसपट्टी क्रय केंद्र पर पखवारे भर से सूख रहा है। सोमवार को पारसपट्टी क्रय केंद्र पर 22 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर गन्ना लदा पाया गया। क्रय केंद्र पर तैनात चौकीदार संजीत यादव ने बताया कि पांच मार्च को दो ट्रक गन्ना चीनी मिल भेजा गया।
विज्ञापन

उसके बाद से गाड़ी क्रय केंद्र पर नहीं आई। ढेमा गांव के किसान रामबली उपाध्याय व जटाशंकर ने बताया कि दो मार्च से उनका गन्ना पारसपट्टी क्रय केंद्र पर पड़ा सूख रहा है। गन्ना किसान विवेक उपाध्याय ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी कोई जिम्मेदार कुछ भी कहने या बताने को तैयार नहीं है।
सीसीओ गजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि होली की वजह से मजदूर छुट्टी पर घर चले गए थे। इस बीच चीनी मिल भी तकनीकी खामी की वजह से बंद रही। ठेकेदार से बात हो गई है। मंगलवार को क्रय केंद्र से गन्ना मंगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें