फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के भ्रम व डर को दूर करने के लिए सड़क पर उतरे एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस के प्रति लोगों में डर व भ्रम की स्थिति को दूर करने के लिए सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने खुद कमान संभाल ली। एसपी ने अपने मातहतों के साथ सड़क पर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। रोडवेज पहुंचकर बसों की जांच के साथ ही उन्होंने यात्रियों को बचाव के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना शहर की सड़क पर उतर पड़े। एसपी शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रोडवेज पहुंचे और बसों की जांच की। बसों पर बैठे यात्रियों को एसपी ने कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया।
एसपी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पब्लिक वाहनों में निर्धारित संख्या में ही यात्रियों को बैठाया जाए। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए एहतियात आवश्यक है। इसके बाद एसपी ने सड़क पर माइक से लोगों को कोरोना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव, रोकथाम व उपचार के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जिले का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। एसपी ने बचाव के सरल उपाय बताते हुए कहा कि कोरोना वायरस से न घबराएं, खुद बचें और सबको बचाएं।
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए जनपद में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कोरोना वायरस एक फ्लू जैसी बीमारी से फैलाता है। इसमें बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ के लक्षण पाए जाते हैं। इसके बचाव के सरल उपाय है।
उन्होंने कहा कि हाथों को बार-बार साबुन व साफ पानी से अच्छी तरह धोएं, खांसते और छींकते समय अपनी नाक और मुंह को टिश्यू नैपकिन या रूमाल से ढंकें। इस्तेमाल किए टिश्यू को कूड़ेदान में ही फेंके।
अगर खांसी या बुखार के लक्षण हो या सांस लेने में तकलीफ हो, तो तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र जाएं। खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर और लक्षण समाप्त होने तक घर पर ही आराम करें। अन्य लोगों से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखें। इस मौके पर एसपी के साथ पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें