फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे बंद रही चीनी मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। किसान सहकारी चीनी मिल में बॉयलर की टयूब लीक होने से शनिवार की शाम से गन्ने की पेराई ठप हो गई। रविवार को दिन भर मिल कर्मी बॉयलर की ट्यूब ठीक करने में जुटे रहे, लेकिन शाम तक दुरुस्त नहीं हो सका। गन्ने की पेराई बंद होने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल के बॉयलर की ट्यूब शनिवार की शाम लीक हो गई। ट्यूब लीक होने से गन्ने की पेराई ठप हो गई। चीनी मिल कर्मियों ने इसकी जानकारी प्रबंधक को दी। सूचना पर पहुंचे प्रधान प्रबंधक ने बॉयलर की जांच की और मिल के तकनीकी स्टाफ को मरम्मत कार्य में लगा दिया। शाम तक मिल में गन्ने की पेराई शुरू नहीं हो पाई है। गन्ने की पेराई ठप होने से किसान परेशान हैं। मिल यार्ड में गन्ना लदी करीब 80 से 100 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारें लग गई हैं।
आए दिन चीनी मिल में हो रही तकनीकी खराबी के कारण गन्ना किसानों में असंतोष है। कटका खानपुर निवासी गया प्रसाद वर्मा ने बताया कि बॉयलर की ट्यूब कई दिन से लीक थी लेकिन चीनी मिल प्रबंधन की उदासीनता के चलते उसे तुरंत ठीक नहीं किया गया। इस कारण बॉयलर में भी खराबी बढ़ गई। किसान सहकारी चीनी मिल के प्रबंधक प्रताप नारायण ने बताया कि बॉयलर की टयूब लीक होने के कारण मिल बंद हैं। जल्द ही कमी को दूर कर मिल का संचालन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें