फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल का साफ्ट टूटने से ठप हुई गन्ने की पेराई

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जर्जर संयंत्रों के सहारे चल रही जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल में किसानों की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन तकनीकी खराबी मिल बंद हो जाने से जिले के गन्ना किसान परेशान हैं। बुधवार की रात करीब 11.30 बजे चीनी मिल के आरबीसी की साफ्ट टूटने से गन्ने की पेराई ठप हो गई।
विज्ञापन

साफ्ट टूटने की जानकारी चीनी मिल कर्मियों ने प्रधान प्रबंधक प्रताप नारायण को दी। उन्होंने चीनी मिल के इंजीनियर को मरम्मत कार्य में लगा दिया। बृहस्पतिवार को दिन भर मिल के इंजीनियर समेत अन्य तकनीकी स्टॉफ मरम्मत कार्य में जुटे रहे, लेकिन देर शाम तक कामयाबी नहीं मिल पाई। इससे गन्ने की पेराई का कार्य बंद है। पेराई बंद होने से चीनी मिल के यार्ड में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग गई हैं। किसान अपने गन्ने की तौल कराने के लिए परेशान हैं। मिल के जीएम प्रताप नरायण ने बताया कि साफ्ट टूटने से पेराई बंद हुई है। मरम्मत कार्य पूरा कराकर रात में गन्ने की पेराई शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें