फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: टरबाइन में आई खराबी से चीनी मिल बंद, गन्ना पेराई ठप

Thu, 02 Jan 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारिकागंज (सुल्तानपुर)। गन्ने की पेराई करते हुए बृहस्पतिवार शाम अचानक चीनी मिल बंद हो गई। अचानक गन्ना पेराई समेत मिल का सारा सिस्टम बंद होते ही अफरातफरी मच गई। कर्मियों की सूचना पर प्रबंधक के साथ अपने सहयोगियों को लेकर पहुंचे मुख्य इंजीनियर के दो घंटे प्रयास के बाद भी मिल चालू नहीं हो सकी। हालांकि इंजीनियरों का कहना है कि बैरिंग मिलते मिल चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


मुख्य इंजीनियर की छानबीन में टरबाइन की बैरिंग खराब पाई गई। बैरिंग उपलब्ध नहीं होने से मिल के चालू होने में लंबा वक्त लगने की संभावना जताई जा रही है। मिल में पेराई ठप होने से अपना गन्ना लेकर आए किसान परेशान हो गए हैं। ठंड के मौसम में करीब सैकड़ा भर किसानों को मिल यार्ड में रातें गुजारनी पड़ेंगी।
प्रधान प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि टरबाइन की बैरिंग खराब होने से गन्ना पेराई का बंद हुई है। बैरिंग मांगने के लिए संपर्क किया जा रहा है। बैरिंग मिलते ही लगाकर मिल को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


रफ्तार नहीं पकड़ पा रही गन्ना पेराई

पेराई सत्र की शुरुआत 12 दिसंबर से होने के बाद भी मिल क्षमता के मुताबिक गन्ने की पेराई नहीं कर पा रही है। मिल कई बार तकनीकी खामीं व गन्ने के अभाव में बंद हो चुकी है। इसकी वजह से समय से गन्ना पेराई नहीं हो पा रही है। किसानों को मिल पर इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें