फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 घंटे बाद डोला चीनी मिल का पहिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ने के अभाव में शनिवार को पेराई बंद कर दी गई थी। बारिश के चलते किसान पर्याप्त मात्रा में चीनी मिल तक गन्ना नहीं पहुंचा सके थे। रविवार को पर्याप्त मात्रा में गन्ना एकत्रित होने पर करीब 29 घंटे बाद चीनी मिल में पेराई का कार्य शुरू कराया गया।
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल में शनिवार की सुबह करीब आठ बजे से पेराई ठप हो गई। मिल के अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण किसान मिल पर अपना गन्ना नहीं पहुंचा पाए हैं। मिल में नोकेन के कारण पेराई ठप कर दी गई।
मिल के अधिकारियों ने किसानों से संपर्क स्थापित करके गन्ना पहुंचाने को कहा। रविवार की दोपहर पर्याप्त मात्रा में गन्ना उपलब्ध होने पर करीब 29 घंटे बाद पेराई शुरू कराई गई। मिल में पेराई का कार्य शुरू होने पर किसानों में खुशी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें