फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

Sun, 24 Jan 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय धाविका सुधा सिंह इन दिनों पूर्व मंत्री अमीता सिंह के साथ अमेठी के ग्रामीण इलाकों के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन कर रही हैं। रविवार को सुधा सिंह ने संग्रामपुर के विशेषरगंज खेल मैदान पर खिलाड़ियों को कामयाबी के गुर बताए।
विज्ञापन



पूर्व मंत्री अमीता सिंह अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियन रह चुकी हैं। इन दिनों वे अंतर्राष्ट्रीय धाविका सुधा सिंह के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर ग्रामीण इलाकों के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें कामयाबी के गुर सिखा रही हैं। रविवार को अमीता सिंह व सुधा सिंह संग्रामपुर के विशेषरगंज बाजार के खेल के मैदान पर पहुंची। वहां सुधा सिंह ने ग्रामीण खिलाड़ियों से बात करते हुए उन्हें सतत अभ्यास और कड़ी मेहनत की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि कुछ करने की दृढ़ इच्छा हो तो संसाधनों की कमी मायने नहीं रखती। अमेठी के लोगों ने समय-समय पर उनका मनोबल बढ़ाने का काम किया है। पूर्व मंत्री अमीता सिंह ने खिलाड़ियों से अपने खेल के दिनों को याद करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास से किसी भी मुकाम पर पहुंचा जा सकता है। मेहनत को हर सफलता की चाबी बताते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और खेल भावना से ही हर खिलाड़ी सम्मान पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें